राजस्थान

Ajmer:40 स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 7 छात्र घायल

Sarita
3 Sept 2025 8:18 AM IST
Ajmer:40 स्कूली बच्चों से भरी बस हादसे का शिकार, 7 छात्र घायल
x
Ajmer अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा टल गया। चित्तौड़गढ़ टूर से लौट रहे बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक आगे चल रही एक वीडियो कोच बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में सात छात्र और दो-तीन शिक्षक मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि सभी की जान सुरक्षित रही और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के पाटन हाईवे रोड पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पावटा स्थित रॉयल एकेडमी स्कूल के करीब 40 छात्र टूर पर गए थे। इसी दौरान आगे चल रही वीडियो कोच बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही स्कूल बस का चालक इसे बचा नहीं सका और बस से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बच्चों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण वीडियो कोच चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाना था। पीछे से आ रही बस को संभालने का समय नहीं मिला और हादसा हो गया। अधिकारियों का कहना है कि यह सौभाग्य की बात रही कि इस टक्कर में किसी की जान नहीं गई, अन्यथा स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
Next Story