राजस्थान

अधिवक्ता न्यायालय और पक्षकार के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं: MLA अशोक कोठारी

Gulabi Jagat
25 Dec 2025 10:57 PM IST
अधिवक्ता न्यायालय और पक्षकार के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं: MLA अशोक कोठारी
x
Bhilwara, भीलवाडा। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कार्यालय पर भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक कोठारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर विधायक कोठारी ने अधिवक्ताओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिवक्ता न्यायालय और पक्षकार के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वाह करेगी और आमजन के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। विधायक कोठारी ने बार एसोसिएशन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी पदाधिकारियों को सद साहित्य भेंट किया। उन्होंने विश्वास जताया कि उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जिला अभिभाषक संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर भाम्बी, सहसचिव आदित्य सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि गौरानी, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली के साथ ही सुंदर लाल बम्बोड़ा, एडवोकेट अर्पित कोठारी, अजय पाराशर उपस्थित थे।
Next Story