राजस्थान

प्रशासन ढंग से अपना काम करें वरना समाज नहीं करेगा बर्दाश्त: Seema Pareek

Gulabi Jagat
10 Sept 2024 3:31 PM IST
प्रशासन ढंग से अपना काम करें वरना समाज नहीं करेगा बर्दाश्त: Seema Pareek
x
Bhilwara जिले के मांडलगढ़ कस्बे मे दुर्गा वाहिनी की एकत्रीकरण बैठक संपन्न हुई। बैठक की मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की सीमा पारीक रही। बैठक मे दुर्गावाहिनी की बहनों के साथ वर्तमान परिदृश्य में हो रहे लव जिहाद, धर्मांतरण, सेवा सुरक्षा ओर संस्कार पर विचार विमर्श कर किस तरह उसका निस्तारण किया जाए उस पर चर्चा की। मुख्य वक्ता ने पारीक ने माता बहनों को अन्याय को सहन नहीं करने व नारी शक्ति के साथ अन्याय होने पर ईंट का जवाब पत्थर से देने का संकल्प करवाया। मांडलगढ़ नगर व आसपास के गांव से एकत्रित हुई माता बहनों ने प्रशासन को अपना दायित्व ढंग से निभाने के लिए चेताया तथा साथ ही न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
मांडलगढ़ में समुदाय विशेष के सामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन माता बहनों के साथ की जाने वाली छेड़छाड़ व अन्य घटनाओं को लेकर दुर्गावाहिनी की एकत्रीकरण बैठक का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम के पश्चात समस्त दुर्गा वाहिनियों ने पुलिस थाना मांडलगढ़ पर कूच किया व थाने जाकर पहले से चल रहे प्रकरणों में अपराधियों पर की गई कार्यवाही पर असंतोष जताया तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा के लिए अधिकारियों को आगाह किया प्रशासन में
न्याय व्यवस्था के
लचर रवैये पर असंतोष जताते हुए समस्त दुर्गा वाहिनियों ने अपनी शक्ति दिखाने का आह्वान किया। बैठक में दुर्गा वाहिनी के नवीन दायित्वों की भी घोषणा की गई। मांडलगढ़ प्रखंड सयोजिक मानसी छिपा, सह संयोजिका गायत्री गवारिया, जिला छात्रा प्रमुख लवीना को बनाया गया। साथ ही महिला शिक्षिका मंजू स्वर्णकार ने भी महिला सुरक्षा को लेकर सभी दुर्गा वाहिनियों को झांसी की रानी माता दुर्गा में रानी दुर्गावती की भांति शक्तिशाली बने रहने में न्याय के विरुद्ध सदैव जंग लड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story