राजस्थान
Adani Foundation द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में सोलर पैनल का शुभारंभ
Gulabi Jagat
26 March 2025 11:37 PM IST
x
Baran, Rajasthan: अदाणी फाउंडेशन द्वारा बारां जिले के 15 विद्यालयों में सूर्य की ऊर्जा से संवरता भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर पैनल संयंत्र स्थापित किया गया है। ऐसे में, अब इस सोलर पैनल से जवाहर नवोदय विद्यालय की दैनिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के अध्ययन में बिजली कटौती से होने वाली समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित सोलर पैनल का शुभारंभ अदाणी पॉवर प्लांट एचआर हेड श्री दीपक शर्मा, सीएसआर हेड श्री गोपाल सिंह देवड़ा एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के उपायुक्त डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया।
अदाणी पॉवर प्लांट हेड श्री प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित सोलर पैनल संयंत्र से बारां जिले के आवासीय एवं नवोदय विद्यालय के 4500 से अधिक विद्यार्थियों को दैनिक गतिविधियों एवं अध्यापन कार्य में मदद मिलेगी।
डॉ. अजय कुमार, उपायुक्त, जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अटरु में अदाणी फाउंडेशन द्वारा लगाए गए सोलर संयत्र की सराहना करते हुए अदाणी फाउंडेशन का धन्यवाद् ज्ञापित किया, साथ ही विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर अदाणी पॉवर के एचआर हेड श्री दीपक शर्मा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति जी अदाणी के नेतृत्व में अदाणी फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यालयों में सोलर पैनल की स्थापना से विद्यालय में बिजली खर्च की राशि बचेगी, जो कि विद्यालय विकास में काम आ सकेगी। साथ ही विद्यालय को 24 घंटे बिजली मिलती रहेगी।
अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड श्री गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास एवं बुनियादी ढाँचे के विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इस वर्ष सौर ऊर्जा के माध्यम से जिले के विद्यालयों को रोशन करने का कार्यक्रम फाउंडेशन द्वारा संचालित किया गया है, जिससे जिले के आवासीय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने एवं परिणाम श्रेष्ठ होने के बावजूद विद्यालय में विद्युत की कटौती को चलते बच्चों के अध्ययन कार्य में असर पड़ता था। इसे ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में सोलर संयंत्र की स्थापना की गई है, जिससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा, साथ ही साथ सूर्य ऊर्जा का विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री रामकेश बैरवा ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय को किए गए सहयोग हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किया।
अदाणी फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी मनीष नंदवाना ने बताया कि जिले के 15 विद्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की गई है। आज हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी विद्यालयों में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र से आवश्यकतानुसार 24 घंटे विद्यालय परिवार को विद्युत की आपूर्ति होगी।
Tagsअदाणी फाउंडेशनजवाहर नवोदय विद्यालयसोलर पैनलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBaranRajasthanAdani Foundation
Next Story





