राजस्थान

सेंट्रल जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने खा लिया कांच का टुकड़ा

Admindelhi1
9 March 2024 9:18 AM GMT
सेंट्रल जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने खा लिया कांच का टुकड़ा
x

अजमेर: अजमेर की सेंट्रल जेल में नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहे कैदी ने कांच के टुकड़े खा लिए। पेट में दर्द होने पर कैदी को जेएलएन होस्पिलत में भर्ती करवाया गया। कैदी के ऑपरेशन के बाद उसकी काउंसलिंग करवाई जाएगी।

सेंट्रल जेल अधीक्षक आर अनंतेश्वर ने बताया कि कैदी किशनगढ़ निवासी परमेश्वर (30) पुत्र अर्जुनलाल ने गुरुवार शाम कांच के टुकड़ों का चुरा कर खा लिया। पेट में दर्द होने पर वह चिल्लाने लगा। जेल स्टाफ उसे जेएलएन हॉस्पिटल लेकर गया।

इलाज के बाद कैदी को वार्ड में भर्ती किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदी के ठीक होने पर उसकी काउंसलिंग करवाई जाएगी। मामले में जांच की जा रही है कि कैदी ने किन कारणों के चलते कांच के टुकड़े खाए थे।

कैदियों से परेशान होकर खाया कांच: जानकारी अनुसार कैदी परमेश्वर रूपनगढ़ थाने में दर्ज नाबालिग से रेप के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। करीब 34 महीने से वह यहां पर बंद है। सूत्रों के अनुसार कैदी परमेश्वर ने अन्य कैदियों से परेशान होकर कचरे में रखा कांच का टुकड़ा उठाया और उसका चुरा कर खा लिया। हालांकि इन सभी तथ्यों को लेकर जेल प्रशासन जांच में जुटा है।

Next Story