राजस्थान

भगवान भोलेनाथ का 27 कुओं व तीर्थों के संगम से भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक

Gulabi Jagat
28 Aug 2026 10:07 PM IST
भगवान भोलेनाथ का 27 कुओं व तीर्थों के संगम से भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक
x
Bhilwara, भीलवाड़ा । काशीपुरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर में पहली बार गंगा सागर, विभिन्न तीर्थों एवं 27 कुओं के पवित्र जल को एकत्रित कर भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों, वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कैलाश सोनी के नेतृत्व में आयोजित अभिषेक संत राधा रमन, वृंदावन धाम, महंत बनवारी शरण काठिया बाबा, हनुमान टेकरी, महंत संत दास महाराज, हाथीभाटा आश्रम, पुजारी मुरारी पांडे, पंचमुखी हनुमान मंदिर पुर रोड तथा कथा वाचक पंडित विजेंद्र शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिला टीम एवं काशीपुरी वकील कॉलोनी के भक्तों के सहयोग से हुए आयोजन में शाम 6 से 7.30 बजे तक भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि आयोजन से पूर्व सुप्रसिद्ध पंडितों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गंगा सागर, विभिन्न तीर्थों तथा 27 कुओं के पवित्र जल को एकत्रित कर भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में पंडित देवीलाल शर्मा, पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित जय शंकर, पंडित बालमुकुंद उपाध्याय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमेश नवहाल, जय नारायण जोशी, रामचंद्र मुंदड़ा, सुभाष गोयल, जगदीश सेन, प्रदीपनाथ सहित सैकड़ों भक्त एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
Next Story