राजस्थान

श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल

Gulabi Jagat
19 July 2026 9:42 PM IST
श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल
x

Bhilwara , भीलवाड़ा । श्री राम मण्डल सेवा संस्थान की ओर से वर्षा ऋतु के अवसर पर आरएसईबी कॉलोनी, बापूनगर में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के तहत कुल 61 पौधे रोपे गए। इनमें बरगद, आम, नीम, पीपल, सहजन, जामुन, गुलमोहर, आंवला, नींबू, अमरूद, अनार, सीताफल, चम्पा, कनेर और गुड़हल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम प्रभारी बनवारी सैनी ने बताया कि पौधरोपण से पूर्व गड्ढों की खुदाई कर उनमें पीली मिट्टी और जैविक खाद डाली गई, जिससे पौधों का बेहतर विकास हो सके। पौधों की सुरक्षा के लिए स्थल पर कंटीले तार लगाए गए हैं तथा नियमित सिंचाई के लिए चंबल जलापूर्ति की पाइपलाइन से नलों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रतिदिन पानी देने के लिए 100 फीट पाइप की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी श्री राम मण्डल सेवा संस्थान और आरएसईबी कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से ली है, ताकि सभी पौधे सुरक्षित रहकर विकसित हो सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता एम.के. यादव, श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता तथा मजदूर महासंघ के अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी उपयुक्त स्थानों का चयन कर पौधरोपण अभियान निरंतर जारी रखेगी। अभियान में किशन चौधरी, मुकेश वर्मा, रामावतार शर्मा, सुरेश शर्मा, चेनसिंह चौहान, बनवारी माली, भंवरलाल सारण, विक्रमसिंह राठौड़, गजेन्द्रसिंह राठौड़, भंवरलाल मंडा, प्यारेलाल चौधरी, तारापुरी गोस्वामी, सुखदेव प्रजापत, सुखदेव चौधरी, हनुमान परिहार, जयेश पारीक, प्रशांत पारीक, मनीष गर्ग, खेमराज गुप्ता, मनोज वैष्णव, नन्दलाल सैनी, शिवांश चौधरी, शिवम सैनी, लक्की सैनी, करण नायक, भागचंद सोमानी, भरत वैष्णव, अंकित वैष्णव, बाबूलाल मीणा, जयेश परिहार, गिरवरसिंह शेखावत, कुलजीत सिंह सहित अनेक लोगों ने श्रमदान कर पौधरोपण किया तथा सभी पौधों में पानी देकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Next Story