राजस्थान

श्री नाथूलालजी पटवारी धड़ा परिवार की सामूहिक गोठ में दिखा अपनत्व, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Gulabi Jagat
14 Sept 2026 9:04 PM IST
श्री नाथूलालजी पटवारी धड़ा परिवार की सामूहिक गोठ में दिखा अपनत्व, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
x

भीलवाड़ा । श्री नाथूलालजी पटवारी धड़ा परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक गोठ में परिवार की एकजुटता, प्रतिभाओं के सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। धड़ा प्रमुख राजेश कुमार पटवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ सामाजिक, चिकित्सा, खेल, कला एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने फैंसी ड्रेस और विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने गीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां देकर आयोजन में पारिवारिक और सांस्कृतिक रंग भर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम संयोजक राकेश कुमार पटवारी ने बताया कि सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए संस्थाओं के अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी एवं सत्यनारायण तोतला का सम्मान किया गया। वहीं रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियांश भंडारी, जनरल सर्जन डॉ. नेहा तोतला, इंजीनियर अथर्व कासट, सीए निष्ठा नुवाल, स्टेट जिम्नास्टिक प्लेयर अनय माहेश्वरी, नेशनल एवं स्टेट चेस प्लेयर अंशित डाड तथा स्केच आर्टिस्ट गुंजन बहेडिया का भी पगड़ी, दुपट्टा एवं चारभुजा नाथ की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में श्री नाथूलालजी पटवारी धड़ा परिवार की स्मारिका का विमोचन परिवार के वरिष्ठजनों, 12 धड़ा पंच एवं महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, निर्देशक दिनेश शारदा, ओमप्रकाश मालू, सीपी काल्या तथा सत्यनारायण डाड सहित अन्य अतिथियों के सानिध्य में किया। स्मारिका में परिवार की परंपराओं, उपलब्धियों और सामाजिक गतिविधियों को संजोया गया है। इस अवसर पर बसंती लाल पटवारी, रामपाल लाठी, महेश भंडारी, वीरेंद्र पटवारी, अरविंद चेचानी, चांदमल बहेडिया, रमेशचंद्र पटवारी, राधेश्याम तोतला, दिनेश पटवारी, गोरधनलाल भंडारी, रमेश जागेटिया, अनिल लाहोटी, कृष्णकुमार पटवारी, ललित तोतला, चांदमल दरगड़, कैलाशचंद्र डाड, घीसुलाल बाल्दी, सत्यनारायण पटवारी, डॉ. महेश कासट, घीसुलाल तोतला, रामपाल जागेटिया, राजकुमार भंडारी, सुशील मंत्री, सत्यनारायण मूंदड़ा, जगदीश पटवारी, रामपाल नुवाल, मनोहरलाल चेचानी, कैलाश बिरला, विवके पटवारी सहित बड़ी संख्या में परिवारजन मौजूद रहे।

Next Story