राजस्थान

जन्मदिन पर सेवा का संदेश, Lions Club Pratap ने गौशाला में कराया हरे चारे का वितरण

Gulabi Jagat
7 July 2026 9:37 PM IST
जन्मदिन पर सेवा का संदेश, Lions Club Pratap ने गौशाला में कराया हरे चारे का वितरण
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । समाजसेवा और मानवीय मूल्यों को समर्पित लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप ने सेवा और संवेदनशीलता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रामधाम गौशाला में गायों के लिए हरे चारे का वितरण किया। यह सेवा कार्य लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट 3233 ई-2 के कोषाध्यक्ष एवं क्लब के वरिष्ठ सदस्य विनोद सिंघवी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब के सचिव सीए प्रशांत गर्ग ने बताया कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक गतिविधियों का संचालन करना ही नहीं, बल्कि सेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना भी है। इसी सोच के साथ विनोद सिंघवी के जन्मदिन को उत्सव के बजाय सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए गौसेवा का कार्य किया गया। गौशाला में गायों को पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके संरक्षण एवं बेहतर देखभाल में सहयोग मिल सके। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर सेवा कार्य करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों के लिए प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने विनोद सिंघवी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर क्लब के सदस्य अजय अग्रवाल, लकी अग्रवाल, पुरुषोत्तम परियानी सहित अनेक सदस्यों ने गौशाला में हरा चारा वितरण कर गौसेवा मंं अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन गौमाता की सेवा एवं समाज कल्याण के संकल्प के साथ हुआ। गौशाला प्रबंधन ने लायंस क्लब भीलवाड़ा प्रताप के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Next Story