राजस्थान
गुरु वही है, जो शिष्य को खुद से भी आगे देखना चाहे: CA निर्भीक गांधी
Gulabi Jagat
4 Aug 2025 11:28 PM IST
x
Bhilwara भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, चंद्रशेखर आज़ाद शाखा द्वारा कोर जूनियर कॉलेज, आजाद नगर में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 132 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान भाव जागृत करना और विद्यार्थियों को प्रेरणा प्रदान करना था। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर महादेव बाहेती, को डायरेक्ट अनुराग गट्टानी, मुख्य वक्ता आईसीएआई रीजनल काउंसिल सदस्य सीए निर्भीक गांधी, सहित भाविप संस्कार प्रभारी कुंज चांडक, गुरुवंदन प्रभारी सीए सोनेश काबरा एवं कार्यकारिणी सदस्य योगेश हेड़ा मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान से हुई, जिन्हें पारंपरिक रूप से तिलक व अपर्णा अर्पित कर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले चार विद्यार्थियों स्नेहल माहेश्वरी, श्रीस्थि जागेटिया, विधि बहेडिया और दिया काबरा को प्रशस्ति पत्र, उपहार, गमला व अपर्णा प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य वक्ता सीए निर्भीक गांधी ने कहा कि वर्तमान समय में गुरु और शिष्य के मध्य घटता आयु-अंतर विद्यार्थियों के मन में आदर की भावना को प्रभावित कर रहा है, लेकिन आज भी माता-पिता के बाद गुरु ही वह व्यक्ति हैं, जो अपने शिष्य को स्वयं से अधिक सफल होते हुए देखने की कामना करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से 11वीं एवं 12वीं कॉमर्स वर्ग के विद्यार्थियों को सीए बनने की प्रेरणा देते हुए गुरुओं एवं माता-पिता के प्रति कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। संस्कार प्रभारी कुंज चांडक ने भारत विकास परिषद की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सीए सोनेश काबरा द्वारा किया गया। अंत में योगेश हेड़ा द्वारा आभार ज्ञापित किया।
Tagsगुरुशिष्यसीए निर्भीक गांधीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





