राजस्थान

आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सराहनीय पहल, राजगीरों को मिल्क रोज वितरण

Gulabi Jagat
2 Jun 2026 7:16 PM IST
आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सराहनीय पहल, राजगीरों को मिल्क रोज वितरण
x

Bhilwara। आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कुंभा सर्किल स्थित बालाजी मंदिर के बाहर कार्यरत मजदूरों एवं राहगीरों को मिल्क रोज शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य से श्रमिकों को राहत पहुंची तथा उन्होंने महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रेम सुधा अजमेरा एवं सचिव श्रीमती सुनीता ईनाणी के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मानकवंर काबरा, भीलवाड़ा जिला उपाध्यक्ष डॉ. राखी राठी, प्रीति चांडक, संगीता काकानी, कविता समदानी, सुमन चौधरी, गोरी जागेटीया, मधु सोडाणी, अर्चना अजमेरा, उषा तोतला, स्नेहलता काकानी, दीक्षा माहेश्वरी, कमलेश मंत्री, नीलू सोमानी एवं नीतू माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी महिलाओं ने स्वयं श्रमिकों एवं राहगीरों को शरबत वितरित कर उनके स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। महिला मंडल की अध्यक्ष ने कहा कि समाज सेवा के ऐसे छोटे-छोटे प्रयास जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। अस दौरान महिला मंडल सदस्याओ द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। स्थानीय लोगों ने महिला मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक एवं मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Next Story