राजस्थान
Bhilwara साइकिल क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई थी साइकिल रैली
Gulabi Jagat
6 Jun 2025 9:34 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन में पर्यावरण के प्रति सबकी जिम्मेदारी का अहसास कराने, प्रदूषण से बचाने, उत्तम स्वास्थ बनाए रखने और दैनिक जीवन के छोटे छोटे कार्यों हेतु वाहन की बजाय साईकल चलाये जाने को प्रेरित करने हेतु भीलवाड़ा साईकल क्लब द्वारा शहर में साईकल रैली निकाली गई। क्लब के प्रभारी अरुण सन्तोष मुछाल ने बताया कि यह रैली स्टेशन चौराहे से सुबह 7 बजे जिला वन अधिकारी गौरव गर्ग, जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी दीपक धनेतवाल द्वारा हरी झंडी के साथ प्रारंभ होकर गोलप्याऊ चौराहा, सुभाष मार्केट, महाराणा टॉकीज चौराहा, माणिक्य नगर, नेहरू रोड, बस स्टैंड, हरिशेवा धर्मशाला रोड़ होते हुए सूचना केंद्र पर सम्पन्न हुई। रैली के समापन पर क्लब संयोजक तिलोकचंद छाबड़ा और जिला खेल अधिकारी हेमेंद्रसिंह राणावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक का कर्तव्य नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर भीलवाड़ा के साइकिल मैन के नाम से प्रसिद्ध मुकेश कुमावत द्वारा 3 दिन में 650 किलोमीटर साइकिल चलाते हुए भीलवाड़ा से माउंट आबू एवं माउंट आबू से भीलवाड़ा तक का सफर कर रैली में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। रैली के दौरान प्राकृतिक कुल्हड़ ग्रुप के भूपेन्द्र मोगरा द्वारा प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग बंद कर कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने हेतु कपड़े के थैले वितरित किए गए।
रैली में छोटे छोटे बच्चों सहित कई अस्सी वर्ष के बुजुर्गों ने भी साइकिल चलाई। रैली के दौरान वृक्ष लगाओ - पर्यावरण बचाओ, ष्साइकिल चलाओ- पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। रैली में मदन खटोड़, राकेश सक्सेना, सुरेश बंब, राजकुमार अजमेरा, रामचंद्र मूंदड़ा, हेमेंद्र कौशिक, हरीश माहेश्वरी, श्याम पारीक, दिनेश भट्ट, हस्तीमल भलावत, बीडी करवा, आशुतोष आचार्य, सतीश अग्रवाल, गिरिराज प्रजापति, अमित पुरोहित, अशोक पेशवानी, अजीत जैन, लीलाराम आडवाणी, सत्यनारायण राठी, सौरभ मानसिंहका, शिवनारायण ईनाणी, प्रतीक ईनाणी, मनोहर डुमोलिया, दिनेश पीपाड़ा, जनमेजयदेव सिंह खंगारोत, प्रदीप विजयवर्गीय, महेश के सिंह, श्वेता दाधीच, शिल्पा बाहेती, कृतिका सोमावत, जितेंद्र सिंह, रोहित सिंह, मांगीलाल सूत्रकार, रक्षित सूत्रकार, केशव कुमार मूंदड़ा, संजीवनी विजय, रघुबीर कुमावत, महेश टांक, दुर्गालाल सोनी, कृष्णा मीणा, अग्रिम अग्रवाल, नव्या सेन, काव्या सेन, दिशिका सेवरिया, कुलदीप सेन, प्रिंस मीणा, अनिरुद्ध गर्ग, चेतना राणा, मोनू यादव, सोनू यादव, जय, करण मीणा, अंकित, कालू सोनी, आदि सहित वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, जिंदल ग्रुप आदि के कई स्टॉफ सदस्य शामिल थे।
Tagsकुलदीप सेनप्रिंस मीणाअनिरुद्ध गर्गचेतना राणामोनू यादवसोनू यादवजयकरण मीणाअंकितकालू सोनीआदि सहित वन विभागप्रदूषण नियंत्रण विभागजिंदल ग्रुपजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





