राजस्थान

आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी समेत 6 की मौत

Admindelhi1
2 March 2024 10:15 AM IST
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी समेत 6 की मौत
x

जयपुर: राजस्थान के अलग-अलग शहरों में बारिश, ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। तेज हवा के साथ अजमेर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा में सुबह से रुक-रुक कर बरसात हो रही है।

इन जिलों में अलग-अलग हुए बिजली गिरने के हादसों में 6 की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और स्टूडेंट भी शामिल है। वहीं, 4 लोग बुरी तरह झुलस गए। वहीं, जयपुर के पास दूदू में खूब ओले गिरे।

यहां चल रही ठंडी हवा से भी तापमान में गिरावट हुई है। इससे पहले आज सुबह जैसलमेर और श्रीगंगानगर में बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही मौसम केंद्र नई दिल्ली ने इस सिस्टम को सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना है, जिसे देखते हुए 10 राज्यों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में इस सिस्टम के असर से 75 फीसदी एरिया में बारिश और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है।

आज बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 2 मार्च को करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट है।

Next Story