राजस्थान

निकाय व पंचायतराज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए 48 घंटे सूखा दिवस घोषित

Shreya
2 Aug 2023 5:50 PM IST
निकाय व पंचायतराज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए 48 घंटे सूखा दिवस घोषित
x

जयपुर: प्रदेश में 10 जिलों के नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में 20 अगस्त को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए 18 अगस्त शाम 5 बजे से 20 अगस्त शाम 5 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया गया है.वित्त (आबकारी) विभाग के संयुक्त सचिव जसवन्त सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किये. इसमें संबंधित नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगे 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्र में 48 घंटे की अवधि तक शुष्क दिवस रहेगा।


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के नगर निकायों में विभिन्न कारणों से 31 मई तक रिक्त रहे 11 सदस्यों और एक अध्यक्ष के पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान की तिथि 20 अगस्त तय की गयी है. .इसी तरह, राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में, जहां पंच और सरपंच पद के लिए उपचुनाव होने हैं, वहां 20 अगस्त को मतगणना समाप्ति तक शुष्क दिवस रहेगा. आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. इन चुनावों के लिए.

Next Story