राजस्थान
दुनिया के सबसे बड़े घंटे के लिए 21 हजार किलो हुक पहुंच गया
Admin Delhi 1
15 Jun 2023 3:50 PM IST

x
कोटा न्यूज़: चंबल रिवर फ्रंट पर लगने वाले दुनिया के सबसे बड़े 78000 किलाे वजनी घंटे काे जिस हुक पर लटकाया जाएगा, वाे लुधियाना से काेटा पहुंच चुका है।
इसे बनाने वाले इंजीनियर देवेंद्र आर्य के अनुसार ये पूरा हुक देश के 5 शहराें में अलग-अलग पीस में बना है। हुक कलकत्ता में बना, इसकी कास्टिंग वल्लभगढ़ में हुई है। पिन पंजाब के जालंधर शहर में बनी, बुश फगवाड़ा में बनाए गए और लुधियाना में इसकी एसेंबलिंग की गई। इस घंटे में लगने वाली चेन का वजन 425 किलाे हाेगा। घंटे की ढलाई के लिए स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। हुक लगाने के बाद घंटे को बेड़े क्रेन से इस पर लटकाया जाएगा।
Next Story





