राजस्थान

शहर के 200 बच्चों ने Hula Hoop प्रतियोगिता में दिखाया दम, शहरवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Gulabi Jagat
9 Feb 2026 10:17 PM IST
शहर के 200 बच्चों ने Hula Hoop प्रतियोगिता में दिखाया दम, शहरवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
x
Bhilwara, भीलवाड़ा | भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की खेल विकास योजना के अंतर्गत नन्हें खिलाड़ी शौर्य गुरनानी के जन्मदिन के उपलक्ष में कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित हूला हूप (रिंग घुमाओ) प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में शहरभर के करीब 200 बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। “खेलेंगे तो खिलेंगे” पहल के तहत योजना के 6 सेंटरों के खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने दोपहर 1.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक चले इस आयोजन का आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक कार्यालय से दिलीप सोनी, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज सिंह चौहान एवं खेल विकास योजना संयोजक विवेक निमावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन सचिव दिनेश सोलंकी और मनीषा सोलंकी ने बताया कि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन
ऑक्सफोर्ड
स्कूल के निदेशक गौरव तोलम्बिया उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों के साथ मिलकर विजेता खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं। इस अवसर पर कोच मनीषा सोलंकी, दिनेश सोलंकी, कोमल शर्मा, महेश शर्मा और पलक राजपूत का सम्मान भी किया गया। प्रतियोगिता संयोजक अजीत जैन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन नन्हें बच्चों को खेल मैदान से जोड़ने की एक सशक्त शुरुआत है। आगे भी खेल विकास योजना के अंतर्गत फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक और दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से प्रतिदिन कम से कम दो घंटे खेल मैदान पर भेजें, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
Next Story