राजस्थान

रोहतक से 2 लड़कियां लापता

Admin Delhi 1
14 Aug 2023 10:00 AM GMT
रोहतक से 2 लड़कियां लापता
x
वापस नहीं लौटी

रेवाड़ी: रोहतक से 2 लड़कियां लापता हो गई हैं. एक लड़की को उसके पिता कॉलेज छोड़कर गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं लौटी। ऊपर से छात्रा का फोन भी बंद आ रहा है. इधर, दूसरी लड़की बिना बताए घर से लापता हो गई। दोनों परिवारों ने पुलिस को शिकायत दी है।

कॉलेज छात्रा का लापता होना

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके 3 बच्चे (2 लड़कियां और एक लड़का) हैं। करीब साढ़े 18 साल की बेटी रोहतक के एक कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बेटी को कॉलेज छोड़कर आए थे। लेकिन कॉलेज की छुट्टी के बाद उनकी बेटी घर वापस नहीं आई।

लड़की घर से लापता

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी रात करीब 2 बजे अचानक बिना बताए घर से निकल गई। जब बेटी के गायब होने की जानकारी मिली तो उसने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Story