राजस्थान
IIIDEM में बीएलओ सुपरवाइज़रों के लिए 13वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Tara Tandi
24 Jun 2025 4:50 PM IST

x
Bundi बूंदी । भारत निर्वाचन प्रबंधन एवं लोकतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान (IIIDEM), नई दिल्ली में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुपरवाइज़रों के लिए 13 वें बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को प्रारंभ हो गया। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए 379 प्रतिभागियों को संबोधित किया। इनमें उत्तर प्रदेश से 111, मध्य प्रदेश से 128, नागालैंड से 67, मेघालय से 66 तथा चंडीगढ़ से 7 प्रतिभागी शामिल हैं। राजस्थान के 200 बीएलओ इसी माह प्रशिक्षित हुये है।
पिछले तीन महीनों में निर्वाचन आयोग द्वारा नई दिल्ली में 5,000 से अधिक बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइज़रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि ये प्रशिक्षण कार्यक्रम यह सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं कि निर्वाचक नामावलियों की तैयारी और चुनाव भारत के जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951, निर्वाचकों के पंजीकरण नियम 1960, तथा चुनाव संचालन नियम 1961 के अनुसार और निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप संपन्न हों। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून से अधिक पारदर्शी कुछ नहीं हो सकता और भारत में चुनाव पूर्णतः कानून के अनुसार कराए जाते हैं।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रतिभागी इस प्रशिक्षण के माध्यम से आरपी अधिनियम 1950 की धारा 24(क) के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला कलेक्टर/कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष तथा धारा 24(ख) के अंतर्गत राज्य/संघ राज्य क्षेत्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के समक्ष अंतिम निर्वाचक नामावली के विरुद्ध प्रथम एवं द्वितीय अपील की प्रक्रिया से अवगत होंगे। उन्होंने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइज़रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने क्षेत्र में मतदाताओं को भी इन प्रावधानों के बारे में जागरूक करें।
आगामी संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अभी से तैयारी प्रारम्भ
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की व्यावहारिक समझ को विशेष रूप से मतदाता पंजीकरण, प्रपत्रों के निपटान, और क्षेत्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रियाओं के कार्यान्वयन के संबंध में सुदृढ़ करना है। प्रतिभागियों को आईटी उपकरणों के प्रयोग में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही ईवीएम एवं वीवीपैट का तकनीकी प्रदर्शन और मॉक पोल प्रशिक्षण भी इस कार्यक्रम में शामिल है।
TagsIIIDEM बीएलओ सुपरवाइज़रों13वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरूIIIDEM BLO Supervisors 13th training program startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





