पंजाब
Weather : दिल्ली-पंजाब सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
Tara Tandi
19 Sept 2024 11:50 AM IST

x
पंजाब Weathe : इस साल मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लायी है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई राज्य ऐसे है जहां भारी बारिश ने बाढ़ ला दी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान
IMD के अनुसार आज देश के राजधानी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में IMD ने एक फिर बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि IMD के अनुसार, न्यूनतम व अधिकतम तापमान 23 व 33 डिग्री रह सकता है। इसके बाद पूरे हफ्ते बारिश से राहत रहेगी और हल्का-हल्का तापमान बढ़ेगा।
IMD ने पहाड़ी राज्यों में किया यलो अलर्ट जारी
आपको बता दें कि आज IMD ने पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू व मंडी जिले में 19 सितंबर को वर्षा के साथ तूफान देखने को मिल सकता है। जिसके लिए IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में बाढ़ का खतरा
मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला 30 सितंबर तक जारी रह सकता है। प्रदेश में बारिश और बाढ़ को देखते हुए कर्मचारियों को छुट्टी पर नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखंड के कई जिलों में अलर्ट
पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी बारिश ने लोगों को परेशान किया है। IMD के अनुसार, इन इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी
बता दें इन दिनों पंजाब के लोगो को भीषण गर्मी से बहुत राहत मिली है। IMD के अनुसार आज पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें पंजाब में अगले एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं आज फिर हल्की बारिश की उम्मीद है। I राजधानी चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना है।
TagsWeather दिल्ली-पंजाबराज्यों भारी बारिशअलर्ट जारीWeather Delhi-Punjab states heavy rainalert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





