पंजाब

विजय रुपाणी का पंजाब दौरा स्थगित

Sarita
1 Oct 2022 10:34 AM IST
Vijay Rupanis Punjab tour postponed
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का पहला ही पंजाब दौरा स्थगित हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का पहला ही पंजाब दौरा स्थगित हो गया है। वहपहली अक्तूबर को पंजाब आ रहे थे। उनका दो अक्तूबर को प्रदेश कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम था।

यह बैठक बाद दोपहर दो बजे लुधियाना में होनी थी, जिसमें पंजाब भाजपा के सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा ने भी मौजूद रहना था। अब यह बैठक भी स्थगित कर दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि रुपाणी अब दशहरे के बाद पंजाब आएंगे। रुपाणी ने पंजाब केसरी को बताया कि गुजरात भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के चलते पंजाब का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है और वह जल्द ही पंजाब आएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े का 2 अक्तूबर को समापन है।
आज भाजपा में शामिल होंगे कई अमरेंद्र समर्थक
इस बीच पंजाब के कई जिलों के कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सैंकड़ों समर्थक शनिवार को भाजपा का दामन थामेंगे। इनमें ज्यादातर कैप्टन के पटियाला शहर से संबंधित हैं। पंजाब भाजपा कार्यालय में दोपहर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और कैप्टन अमरेंद्र सिंह के अलावा प्रदेश भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Next Story