पंजाब

केंद्रीय मंत्री और सीएम ने लांच किया लोगो, पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज

Gulabi Jagat
7 May 2022 10:18 AM GMT
केंद्रीय मंत्री और सीएम ने लांच किया लोगो, पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज
x
पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज
पंचकूला। खेलों में नंबर-वन हरियाणा अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। आज पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत हो रही है। लांचिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत लांच कर रहे हैं। इनके अलावा इस मौके पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद हैं।
अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि धाकड़ मस्कट तो है ही, कार्यक्रम भी धाकड़ लग रहा है। खेलो इंडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्पना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा में हो रहा है। हरियाणा खेलों में अव्वल है। यूनिवर्सिटी स्तर पर बहुत बढ़िया खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अगर देखा जाए तो दोनों ट्रेडीशनल गेम मलखान और योगासन को शामिल किया गया है। अब 5 ट्रेडीशनल गेम्स शामिल की जा रही हैं। पारंपारिक खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रेडीशनल गेम्स को महत्व देना चाहिए, तो वह गेम्स लोकप्रिय बनेगी। हरियाणा से अच्छा राज्य नहीं हो सकता था, जहां से हम ट्रेडीशनल गेम्स को आगे बढ़ाया जाए। खेलो इंडिया से खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर खेलने योग्य बनाएं। खिलाड़ियों के करियर को दाग न लगे इसलिए नाडा का गठन किया गया है, जोकि नशा खिलाड़ी न लें उसका ध्यान रखेंगे। ओलिंपियन और बड़े खिलाड़ियों को गेम्स में बुलाया जाएगा, ताकि दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए जर्सी लांच की गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक नया आगाज हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आगाज हो चुका है और 4 जून शाम को शुभारंभ होगा। हरियाणा ने इसके लिए बढ़िया तैयारी की है। हरियाणा खेल विभाग और केंद्रीय खेल विभाग के साथ काम कर रहा है। साढ़े आठ हजार खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खेलेंगे। उनके लिए सभी व्यवस्थाएं हो चुकी हैं। खिलाड़ियों के लिए यातायात, ठहरना जैसी सभी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती मिट्टी सोना उगलती है। किसान अन्न पैदा करता है। खेलों में भी हरियाणा सबसे जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी सोना जीतकर ला रहे हैं। खेलों से चंचल मन निर्मल होता है। समाज में आगे बढ़ने की लग्न आती है।
मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया में व्यवस्था और बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी के मन में नया विचार आता है, तो उसके बारे में बताएं, खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शकों को लाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। हरियाणा के बारे में अच्छा भाव लेकर खिलाड़ी यहां से जाएंगे। खेलो इंडिया की तैयारी ही नहीं अन्य खेलों के लिए भी हरियाणा हमेशा तैयार होता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडल लाने में हमेशा आगे रहा है। गांव स्तर, ब्लॉक स्तर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 50 नर्सरियां फिर से शुरू की जा रही हैं।
लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की है। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद रतन लाल कटारिया, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल उपस्थित हैं।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पहली बार हरियाणा में इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जितने भी खिलाड़ी हैं, वह सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खिलाड़ियों के लिए लगातार सेवा कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए मेडल, नौकरियां और नकद इनाम दिए जाते हैं।
खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में आठ हजार से अधिक एथलीट भाग लेंगे। इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को लेकर हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है। लांचिंग के दिन भव्य आयोजन करने के साथ ही शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हाल, सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसके अलावा बैडमिंटन हाल, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 पंचकूला में आडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हाकी स्टेडियम बनकर तैयार है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए लोगो लांच किया गया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन चार जून से 13 जून तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। आज
Next Story