
x
पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार गोयल को, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक का अस्थायी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले उप निदेशक के पद पर कार्यरत डॉ. सिमी मल्होत्रा को, स्वास्थ्य सेवाएं (SB) निदेशक का अस्थायी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारी अगले आदेश तक यह अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इन जिम्मेदारियों के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा।
Next Story





