पंजाब

अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो काबू

Gulabi Jagat
17 July 2022 7:19 PM IST
अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो काबू
x
थाना वैरोके पुलिस ने 39 बोतल अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार सहायक थानेदार मलकीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि ढाणी प्रेम सिंह दाखली पालीवाला निवासी गुरमेज सिंह की पत्नी आशा रानी अवैध बेचने का काम करती है। जिस पर पुलिस पार्टी ने आशा रानी को छापेमारी कर 30 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उधर, इसी तरह गुप्त सूचना के आधार पर परमिंदर सिंह उर्फ काका पुत्र करनैल सिंह निवासी महालम को सवा 9 बोतल अवैध सराब सहित काबू किया है। थाना वैरोके पुलिस ने आबकारी एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।

सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story