पंजाब

द ग्रेट खली की कार का एक्सीडेंट, ऐसे हुआ WWE रेसलर के साथ हादसा

Gulabi Jagat
29 Aug 2026 9:44 PM IST
द ग्रेट खली की कार का एक्सीडेंट, ऐसे हुआ WWE रेसलर के साथ हादसा
x

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में मशहूर WWE रेसलर द ग्रेट खली की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना शनिवार (29 अगस्त) शाम को पानीपत टोल प्लाजा के पास हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में द ग्रेट खली पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, द ग्रेट खली पंजाब से सोनीपत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर एक इनोवा कार से हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा

द ग्रेट खली की टीम के सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि हादसा मामूली था और किसी को चोट नहीं लगी है। उन्होंने बताया कि खली की गाड़ी के आगे एक इनोवा कार चल रही थी। अचानक इनोवा चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिसके कारण खली की फॉर्च्यूनर गाड़ी चला रहे ड्राइवर को भी अचानक ब्रेक लगाने पड़े। अचानक ब्रेक लगने की वजह से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी को कुछ नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

दूसरी गाड़ी से सोनीपत रवाना हुए खली

हादसे के बाद द ग्रेट खली दुर्घटनाग्रस्त वाहन को वहीं छोड़कर दूसरी गाड़ी से सोनीपत के लिए रवाना हो गए। टीम की ओर से बताया गया कि खली पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।घटना की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई थी, लेकिन बाद में उनके सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद राहत मिली।WWE की दुनिया में बड़ा नाम हैं द ग्रेट खलीद ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल रेसलिंग में भारत का नाम रोशन किया है।

WWE में खली ने अपनी अलग पहचान बनाई और साल 2008 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती थी। अपने रेसलिंग करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ मुकाबले किए। उन्होंने अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता, शॉन माइकल्स और केन जैसे दिग्गज रेसलर्स के खिलाफ रिंग में उतरकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।फिलहाल द ग्रेट खली सुरक्षित हैं और हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story