पंजाब

कलयुगी बेटे की करतूत, मां और बुआ को बुरी तरह पीटा

Gulabi Jagat
23 Sept 2023 10:41 AM IST
कलयुगी बेटे की करतूत, मां और बुआ को बुरी तरह पीटा
x
अबोहर: संपत्ति और धन दौलत के लालच में खून के रिश्ते भी अब पानी बनते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में उपमंडल के गांव रायपुरा निवासी एक युवक ने अपनी मां और बुआ को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई।अस्पताल में उपचाराधीन सावित्री विधवा महावीर ने बताया कि उसका लडक़ा विनोद कुमार उनके कहने सुनने से बाहर है और इसी के चलते उसकी जमीन अपने नाम करवाना चाहता है।सावित्री ने बताया कि इसी को लेकर करीब 10 दिन पूर्व विनोद कुमार ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। जिसके बाद वह अपनी जान बचाकर पास में ही रहने वाली अपनी ननद सुलोचना के पास चली गई जहां उसकी ननद ने ही उसका उपचार करवाया।
सावित्री ने बताया कि गत सांय विनोद उसकी ननद के घर पहुंच गया और जमीन अपने नाम करवाने को लेकर झगड़ा करते हुए उससे तथा उसकी ननद से लाठियों से बुरी तरह मारपीट की। जिससे दोनों के हाथों और पैरों में फ्रेक्चर आया है। दोनों महिलाएं अस्पताल में उपचाराधीन हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story