पंजाब

भयानक हादसा: दो बाईक चालक भिड़े, फरीदकोट किया रैफर

Gulabi Jagat
20 Sept 2023 10:19 PM IST
भयानक हादसा: दो बाईक चालक भिड़े, फरीदकोट किया रैफर
x
अबोहर । गांव धरांगवाला के निकट आज सुबह दो बाईक चालक एक पिकअप (Pickup) के रास्ते में आने से आपस में इतनी बुरी तरह से टकराए कि दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट रैफर करना पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रामेशवर पुत्र बनवारी लाल निवासी धरांगवाला आयु करीब 50 साल अपने बाईक पर अबोहर आ रहा था जबकि गांव कुहाड़ियांवाली निवासी अजय कुमार पुत्र अमरीक सिंह अपनी बहन को पेपर दिलवाने के लिए बाईक पर अबोहर ला रहा था कि जब वे धरांगवाला के निकट पहुंचे तो एक पिकअप आने से दोनों तेजगति से एक-दूसरे में टकरा गए। जबकि लड़की बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घायलों के परिजनों को दी जिन्होंने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रैफर कर दिया गया।
Next Story