पंजाब

रिश्ते हुए तार- तार! विवाहिता से नन्दोइया ने की घिनौनी हरकत, और फिर...

Gulabi Jagat
16 Jun 2022 7:22 PM IST
रिश्ते हुए तार- तार! विवाहिता से नन्दोइया ने की घिनौनी हरकत, और फिर...
x
आज के समय में किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है
आज के समय में किसी भी रिश्ते पर भरोसा करना मुश्किल हो गया है। नन्दोइया द्वारा विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुलगढ़ी थाने में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर उसे कोटा राजस्थान व अमृतसर के एक होटल में 13 दिन तक रखने के आरोप में पुलिस ने युधवीर सिंह व 3 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युधवीर तरनतारन जिले का रहने वाला है। इस बात का खुलासा करते हुए सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने आज यहां बताया कि 30 वर्षीय विवाहित शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने 6 जून 2022 को रिपोर्ट दर्ज की थी और उसके बाद मामला दर्ज किया गया है।
विवाहिता ने पुलिस को बयान दिया कि उसका अपने पति के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा था और वह गांव बुक्कन खां वाला में रह रही थी। उसके नन्दोइया युधवीर सिंह ने उसको फोन करके कहा कि तुम्हारा बेटा ठीक नहीं है जिसको दवाई दिलाते हैं। आरोपी 14 मई को सफेद रंग की कार में दवाई दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसके साथ 3 अज्ञात व्यक्ति थे। युद्धवीर ने उसे 13 दिनों तक राजस्थान के कोटा में रखा और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद एक दिन अमृतसर के एक होटल में रुका और फिर उसे मनावा गांव ले आया,। जहां उसने अपनी बहन को पूरी कहानी सुनाई, जिन्होंने उसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story