पंजाब

लुधियाना में बारिश का कहर, आज तड़के 3:30 बजे मकान की छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sarita
18 Jun 2022 10:48 AM IST
Rain wreaks havoc in Ludhiana, uncle and niece died due to collapse of house roof at 3:30 am today, there was uproar among family members
x

फाइल फोटो 

पंजाब के लुधियाना में बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब के लुधियाना में बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानतारी के अनुसार, लुधियाना के थाना सलेम टाबरी इलाके के बोहरा कॉलोनी में आज तड़के 3:30 बजे बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से डेढ़ साल की बच्ची और 24 साल के युवक की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि घर में एक ही परिवार के 6 सदस्य रहते थे, विजय कुमार और उसकी पत्नी मधु, छोटा भाई नानक, 7 साल की बेटी रोशनी, पांच साल की आरुषि और डेढ़ साल की आरोही किराए पर रहते थे।
तड़के परिवार घर के अंदर सोया हुआ था कि अचानक छत गिर गई, जिसके कारण डेढ़ वर्ष की आरोही और नानक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सभी घायल परिवार के सदस्यों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Next Story