पंजाब

पंजाब बंद हो सकती है मुफ्त बिजली योजना, केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी

Apurva Srivastav
8 April 2024 12:51 PM IST
पंजाब बंद हो सकती है मुफ्त बिजली योजना, केंद्रीय मंत्री ने दी चेतावनी
x
पंजाब : के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में मुफ्त बिजली की स्कीम जल्द ही बंद हो सकती है।
केंद्र सरकार ने मुफ्त बिजली देने को लेकर राज्यों को सख्त चेतावनी जारी की है। इस संबंध में बिजली मंत्री आर.के. सिंह ने पंजाब जैसे राज्यों को आगाह किया है, जो मुफ्त बिजली देने के लिए कर्ज लेते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी लोकप्रिय योजनाएं तभी अच्छी होती हैं जब किसी राज्य के पास पर्याप्त पैसा हो।
उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य चीज की तरह, बिजली उत्पादन की एक लागत होती है और यदि कोई राज्य उपभोक्ताओं के एक वर्ग को इसे मुफ्त मुहैया करता है, तो उसे बिजली उत्पादन संयंत्र को भी भुगतान करने पर विचार करना होगा।
केंद्रीय मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह राज्यों से कहते हैं कि बिजली मुफ्त नहीं है। यदि कोई राज्य किसी भी वर्ग के लोगों को मुफ्त बिजली देना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है लेकिन उसे इसके लिए भुगतान करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्यों पर पहले से ही भारी कर्ज है।
Next Story