पंजाब

Punjabi Chole: लंच हो या डिनर, कभी भी इसका आनंद लें

Sarita
1 July 2025 2:57 PM IST
Punjabi Chole:  लंच हो या डिनर, कभी भी इसका आनंद लें
x
Punjabi Chole: पंजाबी स्टाइल में बनने वाले छोले काफी लोकप्रिय हैं। लंच हो या डिनर इससे मुंह का जायका पूरी तरह से बदल जाता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आप जब चाहें इसका लुत्फ उठाएं। इसे मेहमानों के लिए खास तौर पर बनाया जा सकता है। हमारा विश्वास है कि सबके मुंह से सिर्फ और सिर्फ तारीफ निकलेगी। अब तक इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि का पालन करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
काबुली चना – 1 कप
प्याज कटा – 1/2 कप
अदरक कटी – 1/2 टी स्पून
लहसुन कटा – 2 टी स्पून
हरी मिर्च – 2
जीरा – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
अमचूर – 3/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
टी बैग – 1
देसी घी – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले काबुली चने लेकर साफ करें और उन्हें रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इससे छोले अच्छी तरह से फूल जाएंगे। एक कुकर लेकर उसमें भिगोए हुए छोले डाल दें।
- छोले के अनुपात में पानी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसके बाद टी बैग डालकर कुकर का ढक्कन लगा दें और 3-4 सीटियां आने तक छोले पकाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
- जब कुकर का प्रेशर रिलीज हो जाए तो टी बैग निकालकर अलग कर दें और काबुली चने को छलनी की मदद से छानकर अलग निकाल लें और एक बर्तन में रख दें।
- अब एक गहरे तले वाली कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- घी पिघलने के बाद उसमें जीरा डालकर 15 सैकंड तक भूनें।
- इसके बाद बारीक कटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर भूनें।
- प्याज को तब तक पकाएं जब तक इसका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए।
Next Story