
x
Punjab पंजाब: तरनतारन में नशा तस्करों द्वारा दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरनतारन जिले के गांव जरमस्तपुर निवासी जगदीप सिंह अपने जीजा के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी काम से बाजार आया था। रास्ते में श्री चंद्र कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद हत्यारे तुरंत मौके से फरार हो गए। मृतक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
TagsPunjabनशातस्करोंयुवकहत्याPunjabDrugsSmugglersYouthMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





