
x
Punjab पंजाब: बठिंडा के परसराम नगर में शनिवार शाम एक युवक ने नाबालिग लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
युवक राजस्थान के गंगानगर से बठिंडा पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी नरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक की पहचान गंगानगर निवासी हितेश के रूप में हुई है।
थाना कैनाल के अंतर्गत आने वाले परसराम नगर निवासी नाबालिग लड़की शनिवार को अपने घर में थी। इस दौरान हितेश उसके घर में घुस गया और नाबालिग के माथे पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अपने साथ पिस्तौल लेकर आया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की गंगानगर में पढ़ती थी। वहीं उसकी हितेश से दोस्ती हो गई। शनिवार को हितेश जब लड़की के घर पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
हत्या और आत्महत्या के मामले में एकतरफा प्यार की कहानी सामने आ सकती है। हालांकि, इस बारे में किसी पुलिस अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। मृतक नाबालिग का जन्मदिन 9 मई को था। वह 18 साल की होने वाली थी।
TagsPunjabयुवकनाबालिगगोलीखुदकुशीPunjabyouthminorbulletsuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





