
x
Punjab पंजाब: पंजाब में नशे की लत के कारण रोजाना लोगों की मौत हो रही है। सरकार नशा खत्म करने के लिए अभियान भी चला रही है, लेकिन मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। युवा तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। एक तरफ राज्य सरकार नशे के खिलाफ जंग अभियान चलाकर तीन महीने में पंजाब से नशा खत्म करने का दावा कर रही है। अभियान के तहत पुलिस छापेमारी भी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चिट्टे के ओवरडोज से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
लुधियाना के जगराओं-रायकोट रोड पर साइंस कॉलेज के सामने सुनसान बाउंड्रीवाल के पास सोमवार दोपहर 1 बजे एक युवक का शव मिला। युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई। युवक गांव जलालदीवाल का रहने वाला सिकंदर सिंह था। उसके हाथ में इंजेक्शन की सिरिंज मिली। युवक के हाथ में सिरिंज भी लगी हुई थी।
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमरजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के गांव का ही संजू नामक युवक भी उसके साथ था। ओवरडोज से दर्द से तड़प रहे सिकंदर को देखकर वह भाग गया। कांग्रेस पार्षद रमेश सहोता ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में चिट्टे के ओवरडोज से 4 मौतें हो चुकी हैं। बेशक सरकार नशे के खिलाफ सार्थक अभियान चला रही है, लेकिन जब तक बड़े नशा कारोबारियों पर लगाम नहीं लगाई जाएगी, मौतों का सिलसिला नहीं थम सकता।
रायकोट सदर थाने के अंतर्गत जलालदीवाल चौकी की पुलिस ने संजू को हिरासत में ले लिया है। अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन जगराओं से रायकोट में पुलिस अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई है। यह भी जांच की जा रही है कि सिकंदर और संजू नशा करने रायकोट से 30 किलोमीटर दूर जगराओं कैसे पहुंचे या फिर उन्होंने जगराओं में ही किसी तस्कर से नशे की डोज खरीदी।
TagsPunjabनशेयुवकमौतPunjabDrugsYouthDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





