
x
Punjab पंजाब: रोजी-रोटी की तलाश में विदेश गए युवक की मौत की बुरी खबर से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कस्बा भगता भाई के युवक कमलदीप सिंह (29) की बीती रात कनाडा के शहर सरी में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक युवक के पिता सुखमंदर सिंह ने भारी मन से बताया कि उसके बेटे कमलदीप सिंह की शादी वर्ष 2018 में बरनाला की जसप्रीत कौर के साथ हुई थी।
दंपती उच्च शिक्षा और बेहतर जिंदगी की तलाश में कनाडा गए थे, लेकिन जाते समय उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि विदेश में रहकर उनकी खुशियां छीन जाएंगी। सुखमंदर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह उनका बेटा और बहू खाना खाकर सो गए, लेकिन अगली सुबह जब जसप्रीत कौर ने अपने पति को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठे।
TagsPunjabयुवकमौतकोहराम Punjabyoung mandeathchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





