
x
Punjab: जलालाबाद के बाहमणी वाला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास उस समय शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब डीजे पर चली गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे की है, जब एक घर में विवाह समारोह आयोजित था।परिवार बारात और डोली लेकर घर पहुंचा तो नई दुल्हन को परिवार की लड़कियां डीजे पर नाचने के लिए साथ ले गईं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों ने नोट उड़ाने शुरू कर दिए। जब परिवार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो पहले मामूली कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। कुछ देर बाद वही युवक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। पहले ईंट-पत्थर चलाए गए और गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। चली गोली डीजे वाले के साथ पैसे इकट्ठा कर रहे कम उम्र के एक लड़के को जा लगी।
घटना के बाद लोगों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक महज 300 रुपये दिहाड़ी पर डीजे पर पैसे इकट्ठा करने का काम कर रहा था, लेकिन गोली लगने से उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना जलालाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsPunjabगोलीयुवकमौत Punjabshootingyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





