पंजाब

Punjab : अचानक जीवित हो उठा महिला का शव , मचा हड़कंप

Sarita
23 Feb 2025 9:10 AM IST
Punjabपंजाब: धोबियाना बस्ती में खाली प्लाट की झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वह एक किन्नर निकला जो नशे की हालत में झाड़ियों में पड़ा था।जानकारी के अनुसार खाली प्लाट की झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खाली प्लाट में स्थित एक खाई में एक महिला बेहोश पड़ी थी। पुलिस व संस्था के सदस्यों ने जब उसे उठाया तो उसे होश आ गया और वह उठकर बाहर चली गई।
होश में आने के बाद पुलिस को पता चला कि वह एक किन्नर (महंत) है जो अत्यधिक नशा करने के कारण बेहोश हो गई थी। उसे प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई जिसके बाद वह वहां से चला गया। वहीं आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने बताया कि उक्त खाली प्लाट नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है और रोजाना नशेड़ी वहां आकर तरह-तरह के नशे का सेवन करते हैं, जिससे आसपास के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
Next Story