
x
Punjab पंजाब: साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एक महिला को घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में शामिल करवाकर 26.82 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सतवीर कौर पत्नी मलकीयत सिंह निवासी नूरपुर लुबाना, थाना ढिलवां मौजूदा समय में नंगल लुबाना, जिला कपूरथला में रह रही है, ने एसएसपी कपूरथला को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसे इंस्टाग्राम पर घर बैठे पैसे कमाने का लिंक भेजकर 4 आरोपियों मोहम्मदीन सईद निवासी प्लॉट नंबर 130, मेन रोड बेहलगांव कर्नाटक, सचिन उपाध्याय निवासी गणेश विहार कॉलोनी, इंदौर मध्य प्रदेश, यशा रानी कदगिरी निवासी सिद्ध पीठ हैदराबाद, तेलंगाना और प्रदेशी सर्वंथी निवासी गांधी कॉलोनी, सिकंदराबाद, तेलंगाना और अन्य अज्ञात आरोपियों ने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल करवा लिया और रोजाना टास्क देकर पहले निवेश किए गए कुछ पैसे शिकायतकर्ता के खाते में भेज दिए।
लेकिन उसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से करीब 26 लाख 82 हजार 222 रुपए की रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
TagsPunjabमहिलाठगी PunjabWomanDupedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





