पंजाब

Punjab: कपड़े सुखाने छत पर गई महिला की करंट लगने से मौत

Sarita
20 Jan 2025 9:28 AM IST
Punjab:  कपड़े सुखाने छत पर गई महिला की करंट लगने से मौत
x
Punjabपंजाब: यूपी से जालंधर में अपनी बहन से मिलने आई एक महिला हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और महिला की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर जब परिवार के सदस्य छत पर आए तो महिला का शव अधजली हालत में पड़ा था। मृतका की पहचान प्रीति पत्नी प्रमोद कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला आठ दिन पहले यूपी से जालंधर के गांव संगल सोहल में अपनी बहन के घर आई थी।
रविवार सुबह उसकी बहन कपड़े धो रही थी जबकि प्रीति छत पर कपड़े सुखाने के लिए लटका रही थी। इस दौरान घर की छत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों ने प्रीति को अपनी ओर खींच लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की चार साल की बेटी है।
Next Story