
x
Punjab Weather: तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग द्वारा रविवार व सोमवार के लिए शीत लहर का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। शुष्क मौसम के बीच बढ़ रही सर्दी स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है जिससे लोगों को शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
वहीं, पंजाब का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जोकि सर्दी के बढ़ रहे प्रभाव बता रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जालंधर सहित कई पड़ोसी जिलों में 30 नवम्बर व 1 दिसम्बर को शीत लहर का यैलो अलर्ट रहेगा। इसी क्रम में सर्दी हवाओं की गति में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के चलते पंजाब के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अपडेट आकड़ों के मुताबिक फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 1.6 डिग्री की गिरावट बता रहा है।
इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम 6.4 जबकि अधिकतम 22.5, लुधियाना में न्यूनतम 8 व अधिकतम 24.4, पटियाला में न्यूनतम 9.5 जबकि अधिकतम 25.3, पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 27.1 डिग्री जबकि न्यूनतम 6.4, जालंधर में अधिकतम 22 व न्यूनतम 6 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ।
TagsPunjabWeatherमौसम विभागशीत लहरअलर्टPunjabMeteorological Departmentcold wavealert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





