
x
Punjab Weather: पंजाब में अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड का असर बना रहेगा और लोगों को ठिठुरन महसूस होगी। वीरवार को राज्य में कोहरे से राहत रही।प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई और यह भी सामान्य के आसपास रहा।
रूपनगर में सर्वाधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान अमृतसर में 5.9, लुधियाना में 8.6, पटियाला में 9.3, गुरदासपुर में 5.0, होशियारपुर में 5.1, फिरोजपुर में 5.3 और एसबीएस नगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान अमृतसर में 21.0, लुधियाना में 22.8, पटियाला में 23.2, पठानकोट में 21.9, बठिंडा में 22.6, फिरोजपुर में 22.9 और होशियारपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
TagsPunjabWeatherअलर्टPunjabAlert जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





