
x
Punjab पंजाब: पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर झड़प हुई. इस दौरान हमलावरों ने 4 छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया. इसमें से एक छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान आदित्य ठाकुर के रूप में हुई है. वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था. वह PU में टीचर्स ट्रेनिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था|
सेक्टर 11 थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात PU में मासूम शर्मा का शो चल रहा था. इस दौरान स्टेज के पीछे 2 गुटों में झड़प हो गई. इस दौरान 4 छात्र घायल हो गए. इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायल आदित्य की मौत हो गई|
TagsPunjabयूनिवर्सिटीहिंसकझड़पएकमौतUniversityViolentClashOneDeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





