
x
Punjab पंजाब: पंजाब में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जब नैना देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक छोटी हाथी गाड़ी (छोटी यात्री वैन) जगेरा पुल के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। घटना खन्ना के दोराहा इलाके की बताई जा रही है। इस गाड़ी में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और अब तक करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आसपास के इलाकों से गोताखोरों को बुलाया गया है और बाकी श्रद्धालुओं की तलाश शुरू कर दी गई है।
TagsPunjabश्रद्धालुओंवाहननहरकईलापताPunjabdevoteesvehiclecanalmanymissing जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





