
x
Punjab पंजाब: पंजाब के कपूरथला में गनपॉइंट लूट की वारदात हुई है। साइंस सिटी के पास कार सवार बदमाशों ने दो बाइक सवारों से गनपॉइंट पर 1.40 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित के बयान पर चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का रिश्तेदार ही है। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित की मौसी का बेटा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़ित गगनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 मार्च की शाम करीब 7 बजे वह अपनी मौसी के बेटे सुखजीत सिंह निवासी नूरपुर दोनां के साथ नई बुलेट खरीदने जा रहा था। उसने नई बाइक के लिए गांव मंसूरवाल दोनां स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से अलग-अलग कार्ड से 1.30 लाख रुपये निकाले और यह पैसे उसने अपनी मौसी के बेटे सुखजीत सिंह को दिए। उसने पैसे बैग में रख लिए और नई बाइक खरीदने के लिए अपनी बाइक पर जालंधर के लिए निकल पड़ा।
पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी मौसी का बेटा सुखजीत सिंह बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। सुखजीत सिंह बाइक को धीरे चला रहा था। जब वे साइंस सिटी से आगे पीटीयू के पास पहुंचे तो कपूरथला की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार उनकी बाइक के आगे रुकी। कार से एक युवक उतरा और सुखजीत सिंह पर पिस्तौल तान दी और कहा कि उसके पास जो भी पैसे हैं, निकाल ले। सुखजीत ने पैसों से भरा बैग उनकी तरफ घुमाया और लुटेरों ने बैग से 1.40 लाख रुपये निकाल लिए, जिसमें सुखजीत के 10 हजार भी थे।
लूट की वारदात की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और मौसी के बेटे सुखजीत सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात की साजिश के बारे में बताया। जांच अधिकारी एएसआई पाल सिंह ने बताया कि लूट के मास्टरमाइंड सुखजीत सिंह और उसके साथियों हरमन, लाडी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है।
TagsPunjabयुवकोंलुटे1.40 लाख PunjabyouthsrobbedRs 1.40 lakhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





