पंजाब

Punjab : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, दंपत्ति की मौत

Sarita
26 March 2025 8:30 AM IST
Punjab : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर,  दंपत्ति  की मौत
x
Punjab पंजाब: पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दो कारों के बीच भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। आपस में टकराने के बाद दोनों कारें सड़क से नीचे गिर गईं। फिरोजपुर-मोगा हाईवे पर गांव प्यारेआना के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार दंपती की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक भारत भूषण (40) और उनकी पत्नी सोनिया कार में लुधियाना से फिरोजपुर लौट रहे थे। ये लोग फिरोजपुर छावनी में सर्राफ की दुकान चलाते थे। मंगलवार को दोनों पति-पत्नी दुकान के लिए सामान खरीदने फिरोजपुर से लुधियाना गए थे। लुधियाना से लौटते समय जब वे गांव प्यारेआना के पास पहुंचे तो उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में भारत भूषण और उनकी पत्नी सोनिया की मौत हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
Next Story