
x
Punjab पंजाब: पंजाब के फाजिल्का में हुए सड़क हादसे में दो घरों का चिराग बुझ गया। स्कूटी सवार दो युवक कार से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग भी खुल गए। स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्कूटी और कार के बीच भीषण टक्कर में स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को फिरोजपुर हाईवे पर गांव बहक खास के पास हुआ। मरने वाले दोनों किशोर 14 और 15 साल के थे।
जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सैलून से बाल कटवाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह मौके पर मौजूद थे। स्कूटी पर दो किशोर सवार थे। अचानक जलालाबाद की तरफ से आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयानक था कि स्कूटी सवार दोनों किशोर बुरी तरह घायल हो गए। एक बच्चा गाड़ी के नीचे फंस गया, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों बच्चे झुग्गे गुलाब सिंह गांव के रहने वाले थे। मृतक किशोरों की पहचान सरूप सिंह (15) और इशांत कंबोज (14) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
TagsPunjabस्कूटीनाबालिगकारटकराकरमौतPunjabscootyminorscarcollisiondeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





