पंजाब

Punjab: दो तेंदुए दिखे, लोग घरों में दुबके

Sarita
16 May 2025 11:19 AM IST
Punjab: दो तेंदुए दिखे, लोग घरों में दुबके
x
Punjab पंजाब: श्री मुक्तसर साहिब के निकटवर्ती गांव संगूधौन के ग्रामीणों ने तालाब के पास 2 तेंदुए देखे हैं, जिसके कारण स्थानीय गांव में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में भी भय का माहौल बना हुआ है। गांव निवासी बलकार सिंह और संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने 2 तेंदुए देखे हैं, जिसके कारण लोग काफी डरे हुए हैं, क्योंकि गांव में छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जो अक्सर तालाब के पास खेलते रहते हैं। लोग डर के कारण अपने घरों में दुबके हुए हैं।
जब मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी जगसीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली है और उन्होंने मौके पर 2 पिंजरे लगा दिए हैं। तेंदुए के पकड़े जाने पर ग्रामीणों को सूचित कर दिया जाएगा।
Next Story