पंजाब

Punjab : नहर में गिरेदो भाई , एक की मौत

Sarita
27 March 2025 12:11 PM IST
Punjab :  नहर में गिरेदो भाई , एक की मौत
x
Punjab पंजाब: पंजाब के कीरतपुर साहिब में दो सगे भाई भाखड़ा नहर में गिर गए। बुधवार रात दोनों भाइयों के साथ यह हादसा हुआ। पानी के तेज बहाव में बह जाने से एक भाई की मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने किसी तरह खुद को बचा लिया। मृतक की पहचान शिव वर्मा के रूप में हुई है। शिव वर्मा का शव रूपनगर के पास से बरामद हुआ है। कीरतपुर साहिब में ज्वेलरी का कारोबार करने वाले दो सगे भाई शिव वर्मा और महेश वर्मा बुधवार रात 11:30 बजे भाखड़ा नहर में गिर गए।
जांच में मुख्य बात यह है कि दोनों भाई देर रात भाखड़ा नहर पर क्या करने गए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक भाई पहले नहर में गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। पहले नहर में गिरे भाई शिव वर्मा की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए नहर में कूदे दूसरे भाई महेश वर्मा की जान बच गई|
Next Story