पंजाब

Punjab: खेतों में लगाई आग में गिरे बाइक सवार दो युवक, एक की मौत

Sarita
21 April 2025 8:07 AM IST
Punjab: खेतों में लगाई आग में गिरे बाइक सवार दो युवक, एक की मौत
x
Punjab पंजाब: फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सोढ़ीवाला में खेतों में जलाई गई पराली का धुआं सड़क पर फैल गया, जिससे बाइक सवार दो युवक जलती हुई पराली में गिर गए. आग में दोनों बुरी तरह झुलस गए. बाइक भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर है, उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है|
ये दोनों युवक जीरा के वार्ड नंबर 2 मोहल्ला मालिया के रहने वाले हैं. किसी किसान ने अपने खेत में आग लगा दी थी. पराली का धुआं पूरी सड़क पर फैल गया, जिससे बाइक सवार दोनों युवक कुछ देख नहीं पाए और अनियंत्रित बाइक समेत जलती हुई पराली में गिर गए|
Next Story