
x
Punjab: लुधियाना-बठिंडा हाईवे पर इंडियन एयरफोर्स स्टेशन हलवारा के पास बने बेतरतीब व गैर कानूनी स्पीड ब्रेकर मौत का सबब बन गया है। स्पीड ब्रेकर की वजह से बुधवार रात लगभग 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। वायु सेना स्थल के डोमेस्टिक कैंप गेट के सामने ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में मनदीप वर्मा निवासी पक्खोवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक और उसका साथी फरार हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और सुधार पुलिस के हवाले कर दिया।
सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान आकाशदीप सिंह ने बताया कि मृतक मनदीप वर्मा का शव सुधार अस्पताल में रखा गया है और लुधियाना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और उसके साथी को हिरासत में लिया गया है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना स्थल हलवारा की अफसर कॉलोनी से लेकर मेन गार्ड रूम चौड़ी सड़क तक इस सड़क पर 5 गैर कानूनी स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इनके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। कई बार जिला प्रशासन पीडब्ल्यूडी और सेना प्रशासन को जनता इन्हें हटाने की फरियाद कर चुकी है, लेकिन कई वर्षों से इन्हें हटाया नहीं जा रहा।
TagsPunjabट्रकबाइककुचलामौत Punjabtruckbikecrusheddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





