पंजाब

Punjab: भारत नगर चौक एलिवेटेड रोड पर सीवर पाइपों से लदा ट्रॉला दुर्घटनाग्रस्त

Sarita
24 May 2025 8:10 AM IST
Punjab: भारत नगर चौक एलिवेटेड रोड पर सीवर पाइपों से लदा ट्रॉला दुर्घटनाग्रस्त
x
Punjab पंजाब: भारत नगर चौक एलिवेटेड रोड पर गुरुवार देर रात पाइपों से लदा एक ट्राला असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन डिवाइडर पर लगी स्टील की रेलिंग और स्ट्रीट लाइट का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्राला भी क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। थाना डिवीजन नंबर 5 के एएसई ओम प्रकाश ने बताया कि हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ।
सीवर पाइपों से लदा एक ट्राला बस स्टैंड से मोगा की तरफ जा रहा था। चालक के मुताबिक जैसे ही वह भारत नगर एलिवेटेड रोड पर पहुंचा तो ट्राले के सामने एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में उसका वाहन असंतुलित हो गया। ट्राला डिवाइडर पर लगी स्टील की रेलिंग से टकरा गया। रेलिंग और स्ट्रीट लाइट का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा ट्राला और उस पर लदे पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए। एएसआई के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तुरंत सड़क से हटा दिया गया, ताकि राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Next Story